खुद को हरियाणा का बेटा कहने वाले केजरीवाल पंजाब से दिलाएं पानी: मूलचंद शर्मा

punjabkesari.in Thursday, Sep 08, 2022 - 12:22 AM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्रशेखरधरणी): हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सतलुज-यमुना लिंक  यानी एसवाईएल नहर के पानी पर हरियाणा वासियों का हक है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद को हरियाणा का बेटा कहते हैं। अगर वह हरियाणा के बेटे हैं तो प्रदेश को एसवाईएल का पानी दिलवाएं। परिवहन मंत्री बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम केजरीवाल को पर निशाना साधा।

केजरीवाल हरियाणा को हल दिलवाएं

मूलचंद ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार और पंजाब में भी उनकी सरकार है। अरविंद केजरीवाल अगर हरियाणा के इतने हितैशी हैं तो वह हरियाणा का हक दिलवाएं और पंजाब से हरियाणा को एसवाईएल का पानी दिलवाने का काम करें। मूलचंद ने कहा कि आज दक्षिण हरियाणा में पानी की काफी किल्लत है। इसके अतिरिक्त भी प्रदेश को खेती के लिए पानी की जरुरत है। हमें हमारे हिस्से का पानी मिलना चाहिए। हरियाणा अपना हक लेकर रहेगा।

 

दिल्ली सरकार की वजह से हरियाणावासियों को दूषित पानी मिलता है

 

परिवहन मंत्री ने कहा कि यमुना का साफ पानी दिल्ली सरकार अपने यहां इस्तेमाल करती है और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी हरियाणा के लिए छोड़ दिया जाता है। इस वजह से गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल के लोगों को दूषित पानी मिलता है। इस दूषित पानी की वजह से इन जिलों में कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं। परिवहन मंत्री ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को जो काम दिल्ली में करना चाहिए, वे वहां नहीं करते और आम आदमी पार्टी को पंजाब में जो काम करना चाहिए वे पंजाब में नहीं करते। 

 

पिछली सीट पर बेल्ट लगाना सुरक्षा के लिए जरुरी

 

परिवहन मंत्री ने कहा कि कार की पिछली सीट पर सीट बेल्ट लगाना सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद जरुरी है। हम सभी को अगली सीट के साथ-साथ पिछली सीट पर भी बेल्ट लगानी चाहिए। केंद्र सरकार ने भी इस संबंध में नियम बनाने के संकेत दिए हैं, जो यात्री की सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक है। इससे हादसों में कमी आएगी।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static