पंचायत का फैसला: ट्रैक्टर परेड के लिए हरियाणा से खापें 24 को ही कर देंगी दिल्ली कूच

punjabkesari.in Thursday, Jan 21, 2021 - 02:57 PM (IST)

जींद (अनिल कुमार): केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। इस आंदोलन को तेज करते हुए किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने का ऐलान किया हुआ है। जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। ट्रैक्टर परेड के लिए हरियाणा से खापें 24 जनवरी को ही दिल्ली के लिए कूच कर देंगी। ये फैसला जींद में हुई पंचायत में लिया गया। इस पंचायत में किसानों दिल्ली चलो का नारा भी दिया गया। 

इसके साथ पंचायत में कई अन्य फैसले भी लिए गए। पंचायत में ग्राम स्तर पर कमेटियां बनाई गई, जो घर-घर जा कर लोगों से संपर्क करेंगी। ट्रैक्टरों पर लगाने के लिए हजारों झंडे भी जींद पहुंच चुके हैं। आंदोलन उग्र न हो इसके लिए भी खापें खुद बागडोर संभालेंगी। 

खाप नेताओं का कहना है कि भगवान सरकार को सद्बुद्धि दे। हमारे माथे लाल न करवाएं, पंचायत में खटकड़ टोल प्लाजा से दिल्ली परेड के लिए 5000 ट्रैक्टर भेजने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर हमें रोकेगी तो बैरिकेड तोड़ कर दिल्ली जाएंगे। नेताओं ने कहा कि 26 के बाद विधायकों और सांसदों पर इस्तीफे के लिए दबाव बनाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static