खरखौदा रोड पर अफरा-तफरी, चलते चलते आग की लपटों में घिरी वैन; 2 साधुओं ने कूदकर बचाई जान
punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 06:35 PM (IST)
गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना में खरखोदा रोड पर एक वैन कार में चलते चलते अचानक आग लग गई। वेन में सवार दो साधु संत थे जिन्होंने कूद कर अपनी जान बचाई। दो साधु वैन कार में सवार होकर गोहाना से रोहतक के मकडोली गांव मे वापिस जा रहे है। जब वापिस जा रहे थे तो वैन जैसे ही खरखौदा रोड पर पहुंची तभी कार में चलते समय अचानक धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते कुछ चंद संकड़ों में ही आग वैन में लग गईं। आग की लपटें और धुंआ बहुत ज्यादा फैल गया।
इस हादसे में गनीमत रही कि किसी जानी नुकसान नहीं हुआ। उसके बाद अग्निशमन और पुलिस को सूचना दी है। पुलिस की डायल 112 की गाड़ी पहुंची। मगर अग्निशमन की गाड़ी सवा घंटा लेट पहुंची । जब अग्निशमन की गाड़ी पहुंची तब तक वैन जलकर राख हो चुकी थी आग भी शांत हो चुकी थी।
इस वैन CNG किट लगी हुई थीं। शायद शॉर्ट सर्किट से गाड़ी में आग लगी है। उधर संदीप नाथ ने बताया कि वे मकडोली आश्रम से गोहाना में तारीख पर आए थे। तारीख से वापिस रोहतक जा रहे तो यहां खरखौदा रोड पर कुछ गर्मी के कारण ठंडा लिया। चलती गाड़ी में ठंडा पी रहे थे तभी अचानक कुछ धुंआ निकलने लगा। हमने गाड़ी रोक के कूद कर जान बचाई। देखते ही देखते आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई, तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थीं। हमारी जान बच गई। वहीं गाड़ी में कुछ चार पांच हजार रुपए भी जल गए।