जानिए हरियाणा के 3 मंत्रियों को मिला कौन सा पद

punjabkesari.in Friday, May 31, 2019 - 02:32 PM (IST)

हरियाणा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए कैबिनेट से हरियाणा को तीन गुणा खुशी मिली है। राज्‍य के तीन भाजपा सांसदों को मंत्री बनाया गया है। पिछली बार मोदी मंत्रिमंडल में शामिल रहे गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह और फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर को एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

इसके अलावा अंबाला सुरक्षित सीट से तीसरी बार सांसद बने रतन लाल कटारिया को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। कटारिया केंद्र में पहली बार मंत्री बने हैं।समाजिक एंव न्याय मंत्री का पद कृष्णपाल गुर्जर , जल शक्ति और  समाजिक एंव न्याय मंत्रालय रतन लाल कटारिया और  वहीं राव इंद्रजीत सिंह को सांख्यिकी एंव कार्यक्रम मंत्री (स्वतंत्र) पद मिला है। थावरचंद गहलोत के साथ राव इन्द्रजीत सिंह जबकि गजेन्द्र सिंह शिखावत के साथ कृष्णपाल गुर्जर और रतनलाल कटारिया मिलकर कार्य करना होगा । 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static