Haryana Politics: जानें कौन हैं नायब सिंह सैनी जो बन सकते हैं हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री, खट्टर के हैं बेहद करीब

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2024 - 11:39 AM (IST)

चंडीगढ़ः  हरियाणा में 9 साल से ज्यादा वक्त से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज इस्तीफा दे सकते हैं। उनकी जगह पर नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया जा सकता है, जो हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह कुरुक्षेत्र से लोकसभा के सांसद भी हैं। उनके अलावा एक और पंजाबी नेता संजय भाटिया के नाम की भी चर्चा है। सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाव नया सीएम बनेगा और फिर पूरी कैबिनेट ही नई होगी। यही नहीं मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा चुनाव में करनाल सीट से मैदान में उतारा जा सकता है।


नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं और पिछले साल उन्हें बीजेपी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विश्वासपात्र माना जाता है। सैनी को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। 1996 में उन्हें हरियाणा बीजेपी के संगठन में जिम्मेदारी दी गई। उसके बाद वर्ष 2002 में नायब सैनी अंबाला बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बने थे।


वर्ष 2005 में नायब सिंह सैनी भाजपा अंबाला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने। इसके बाद नायब सिंह सैनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें बीजेपी हरियाणा किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री भी बनाया गया। साल 2012 में नायब सैनी का प्रमोशन हुआ और उन्हें अंबाला का जिला अध्यक्ष बना दिया गया। 2014 के विधानसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी को नारायणगढ़ से टिकट दिया गया और वह जीतकर विधानसभा पहुंच गए।

 

खट्टर के करीबी हैं सैनी
नायब सिंह सैनी को मनोहर लाल खट्टर के करीबी होने का भी फायदा मिला। वर्ष 2016 में उन्हें खट्टर के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी को कुरुक्षेत्र से टिकट दिया गया और वह सांसद बन गए। इसके बाद 2023 में उन्हें हरियाणा बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। अब नायब सिंह सैनी का नाम सीएम पद की रेस में सबसे आगे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static