कांग्रेस के उदयभान पर कुलदीप बिश्नोई का वार, बोले- विधानसभा की जनता भी नहीं करती उन्हे पसंद

punjabkesari.in Tuesday, Jun 21, 2022 - 04:54 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग करने के बाद खुलकर कांग्रेस का विरोध करने वाले कुलदीप बिश्नोई ने अब हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान पर निशाना साधा है। बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिस व्यक्ति के हाथों में प्रदेश की बागडोर सौंपी है, वह शख्स प्रदेश की जनता में कोई पकड़ नहीं रखते। वे कोई विश्वसनीय चेहरा नहीं है। उनकी विधानसभा की जनता तक उन्हें पसंद नहीं करती। कांग्रेस आलाकमान के इस गलत फैसले के कारण राहुल गांधी से मिलना चाहता था। पार्टी का हर कार्यकर्ता बुरी तरह से मायूस है। मैं उनकी आवाज बनना चाहता था। लेकिन एक महीने तक मुझे राहुल गांधी ने मिलने तक का समय तक नहीं दिया गया। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि वे अपनी नाराजगी व्यक्त करना चाहते थे। लेकिन उन्हें इसका मौका ही नहीं मिला। कुलदीप ने कहा कि वे लगातार अपने कार्यकर्ताओं से अगले फैसले को लेकर बैठकें कर रहे हैं। बिश्नोई ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के आदेश के हिसाब से ही अपनी अगली पारी को लेकर कोई फैसला लेंगे।

अग्निपथ योजना में खामियों को दूर युवाओं को विश्वास में ले सरकार- बिश्नोई

अग्नीपथ को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि सरकार को युवाओं से जुड़े किसी भी फैसले पर पहले युवाओं को विश्वास में लेना चाहिए था। नौजवानों को इस योजना की पूरी जानकारी देनी चाहिए थी। हालांकि यह स्कीम देश हित में बनाई गई है, लेकिन इसमें कुछ खामियां भी है। सरकार इन खामियों को दूर करें। उसके बाद युवा इसमें अपना भविष्य देख सकते हैं। नौजवानों को इसके नुकसान और नफे की जानकारी होनी चाहिए। युवाओं को सरकार समझाए और मनाए।

बिश्नोई बोले, जनता के प्यार से 6 बार विधायक बने

कुलदीप बिश्नोई के दिल्ली निवास पर पहुंचकर नवनियुक्त राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा द्वारा उन्हें धन्यवाद देने के सवाल पर बिश्नोई कहा कि पारिवारिक रिश्तो में धन्यवाद की जरूरत नहीं होती। इसके बावजूद कार्तिकेय उनसे मिलने आए तो यह उनका बड़प्पन है। उन्होंने कहा कि किसी भी दल और नेता का भविष्य जनता के हाथ में होता है। जनता जिसे चाहे राजा और जिसे चाहे रंक बना सकती है। जनता का आशीर्वाद हमेशा उन्हें मिला है। इसलिए 6 बार लगातार चुनाव में जीत हुई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static