मेरी उम्र से ज्यादा कुलदीप बिश्नोई का राजनीतिक अनुभव, आदमपुर में मिलेगी जीत: दुष्यंत चौटाला

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 10:57 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): बेहद छोटी उम्र में बड़े राजनीतिक धुरंधरों को धूल चटाने तथा उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी को बड़ी बेहतरी से निभाने वाले दुष्यंत चौटाला लगातार राजनीतिक विरोधियों के निशाने पर रहे। उनके विभागों को लेकर समय-समय पर ना केवल कांग्रेसी नेता उन पर सवालिया निशान खड़े करते रहे, बल्कि स्वयं उनके चाचा अभय चौटाला तक उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे। 3 साल पहले बनी गठबंधन सरकार को लेकर विरोधियों के कयास 3-4 महीने में सरकार गिरने के लगाए जा रहे थे, इन्हें पूरी तौर पर गलत साबित करते हुए बेहद बेबाकी और चतुराई से उपमुख्यमंत्री के रूप में राजनीतिक पारी के पहले पायदान को पार करते दिख रहे दुष्यंत चौटाला ने पंजाब केसरी से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए साफ यह भी संदेश दिया कि केवल इस पद तक सीमित रहना उनका सपना नहीं है। अगर उनके कार्यकर्ता उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे देखना चाहते हैं तो वह उस सपने को साकार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाले। उन्होंने पंजाब केसरी से कई महत्वपूर्ण विषयों पर बड़े सकारात्मक रूप से जवाब दिए। जिसके कुछ अंश आपके सामने प्रस्तुत हैं:- 

 

प्रश्न:- 3 साल आपकी गठबंधन सरकार को पूरे हुए,  जबकि विरोधी तीन चार महीने सरकार चलने के दावे कर रहे थे ?

 उत्तर:- यह उनकी एक अलग सोच थी। मैंने और मनोहर लाल जी ने मिलकर इस सोच को गलत साबित किया है और हमारा गठबंधन लगातार प्रदेश की प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा और आज इसी का नतीजा है कि किसी भी फील्ड को उठाकर देख लो चाहे बात इन्वेस्टमेंट की हो तो देश में सबसे अधिक इन्वेस्टमेंट हमारे प्रदेश हरियाणा में हुआ, प्रदेश में किसानों की खरीद- भुगतान और उठान पर नजर डालें तो सबसे अधिक सुविधाएं हमने डिवेलप की, एमएसएमई के मामले में हरियाणा देश में तीसरे नंबर पर है। हमने लगातार सकारात्मक सोच के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम किया है। क्योंकि हमेशा हमारी सरकार की सोच यही रही है कि अंतिम तौर पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी सुविधाएं और योजनाओं का लाभ हम पहुंच जाएं जो कि हम उनका रहे हैं और भविष्य में भी प्रदेश में एक बड़ा निवेश आएगा। हम जिस सोच के साथ प्रदेश को आगे ले जाना चाह रहे हैं हम उस पथ पर लगातार अवसर हैं।

 

प्रश्न:- जेजेपी के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर कितने सेटिस्फाई है ?

 उत्तर:- हमने अपनी मुख्य घोषणाओं को पूरा किया है। कई फैसले हमारे पाइप लाइन में है और कई घोषणाओं को अल्टरनेट तौर पर पूरा करने का काम किया गया है। बात एग्जामिनेशन सेंटर पास करने की हो तो हमने कई पास किए हैं। जबकि कुछ जगह समय- सिक्योरिटी और अन्य कई कारणों के कारण हमें बदलाव करने पड़े हैं। हमने प्रदेश के युवाओं को 75 फीसदी रोजगार देने की गारंटी को लेकर एक अहम बड़ा फैसला लिया है। मामला बेशक न्यायालय में हो और हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे हक में हाई कोर्ट निर्णय करेगा। बुढ़ापा पेंशन आज 2500 दी जा रही है। आगे भी समय पर इसे बढ़ाने का काम किया जाएगा। कई चीजें समय के साथ आगे बढ़ेंगे मैं पूरी तरह से सेटिस्फाई हूं। शत प्रतिशत घोषणा पत्र पूरा कोई भी राजनीतिक दल नहीं कर सकता। हमने मुख्य घोषणाओं में बड़ी सफलता हासिल की है।

 

 प्रश्न:- आपकी मुख्य घोषणा वृद्धा पेंशन को 5100 करने की तरफ जनता आंखें गड़ाए देख रही है, क्या यह पूरी होगी ?

 उत्तर:- हम इस पर मिलकर चर्चा कर रहे हैं। हमने कई पहलुओं पर नजर रखनी होती है। गठबंधन के दोनों दलों के घोषणा पत्रों पर एक निष्कर्ष निकाला जाएगा। हमने पहले 250-250 रुपए करके 500 बढ़ाए हैं। इस साल और बढ़ोतरी होगी और फिर अगले साल भी इसमें इजाफा किया जाएगा।

 

 प्रश्न:- बीते 3 सालों में मुख्यत आपके विभाग विपक्ष चाहे हुड्डा या आपके चाचा की बात करें तो आपके निशाने पर रहे, क्या कहेंगे ?

 उत्तर:- जब किसी भी चीज में बदलाव होता है तो बहुत से लोगों को दर्द होता है। चाहे बात लाल स्केल मैपिंग की हो या स्वामित्व के तहत लाल डोरा मुक्त गांव बनाने के प्रयास की, कभी विपक्ष ने इसकी सराहना नहीं की। डिजिटलाजड़ लैंड रिकॉर्ड पूरे हरियाणा में करवाना एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक कदम है। हमने कोविड के बावजूद इस महत्वपूर्ण और बेहद मुश्किल कार्य की ओर कदम बढ़ाए और हमने इसे अचीव किया। आज पूरे देश में सबसे अधिक रेवेन्यू के मामले में हरियाणा आगे बढ़ा है। जीएसटी के मामले में 25 फीसदी की बढ़ोतरी एक ऐतिहासिक बात है। एक्साइज के मामले में ही हमने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पिछले साल के मुकाबले प्रदेश में इस बार एक्साइज कलेक्शन 750 करोड़ अधिक किया है, जबकि आधा साल अभी और बकाया है। पूरे प्रदेश के सड़कों के हालात देखें कितना सुधार हुआ है। हमने इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया, इसी कारण एक बड़ा निवेश प्रदेश की ओर हुआ है। अगर किसी की गलती को पकड़कर सुधार किया जाए और उसे स्कैम का शब्द कोई इस्तेमाल कर दे तो उसका कुछ नहीं हो सकता। हम आगे भी गलतियों में सुधार करेंगे। अपने कार्यों में इंप्रूवमेंट लाएंगे और विपक्ष को मैं खुला चैलेंज करता हूं कि कहीं कोई चोरी हुई है, उसमें मेरी या सरकार के किसी आदमी की इंप्रूवमेंट के सबूत लाकर दे, हम बड़ा एक्शन लेने के लिए तैयार हैं। हम सख्त एक्शन लेते रहे हैं और लेते रहेंगे।

 

 प्रश्न:- पिछले दिनों मारुति की हरियाणा में एक बड़ी डेवलपमेंट देखने को मिली, इस बारे में क्या कहेंगे ?

उत्तर:- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सोच और नीतियों के कारण मारुति ने अपना प्लांट गुजरात में स्टेबलाइज किया, जिसके सेंटर और प्लांट का इनॉग्रेशन स्वयं नरेंद्र मोदी जी ने किया। वह हरियाणा से प्लांट छोड़ने की भी सोच रख रहे थे। लेकिन हमने प्रयास किए और हम सफल रहे। आज दुनिया का सबसे बड़ा मारुति के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की एक यूनिट जिसमें एक समय में 10000 गाड़ियां तैयार होंगी, वह हरियाणा के धरातल पर खरखोदा में बनवाने में सफलता हासिल की है। मारुति के आने से गुड़गांव और मानेसर का विकास हुआ है और आगे बहुत होगा। एक गांव से कस्बे और 1 बड़े शहर की तरफ खरखौदा स्वरूप लेने जा रहा है। सपनों से भी बड़ा विकास वहां होगा। वहां रोजगार आएगा- मैन्युफैक्चरिंग बढ़ेगी और एरिया  विकसित होगा। लोगों का लिविंग स्टाइल बड़ी मात्रा में तब्दील होगा और खरखोदा ही नहीं आसपास के क्षेत्र भी विकास की ओर अग्रसर होंगे।

 

प्रश्न:- 1 नवंबर 1966 से लेकर चल रहे उत्तर प्रदेश- हरियाणा के किसानों के जमीनी विवाद कई बार कत्लेआम तक भी गए। आपने कई सफल प्रयास कीजिए, आज का स्टेटस क्या है ?

 उत्तर:- हमने तीन तीन बार ड्रोन मैपिंग से सर्वे किया है। यमुना के लैंड विवाद पर मैंने कल भी रिव्यू किया। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी चर्चा के लिए समय लिया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इस मामले पर मुलाकात कर चुके हैं। हम मुख्यमंत्री की तरफ से एक पत्र दोनों प्रदेशों के अधिकारियों की जॉइंट कोआर्डिनेशन कमेटी के लिए भिजवाएंगे। जो यमुना में छोटे -मीडियम ओर लार्ज सिंगल पिलर बनाने को लेकर बातचीत करेंगे। जिससे परमानेंट मार्किंग बनी रहे। हम उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और मैं मानता हूं कि अगले तीन-चार महीने में इस पर काम शुरू हो जाएगा।

 

 प्रश्न:- पंजाब -हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की बैठक के बावजूद एसवाईएल पर कोई समाधान नहीं निकलने को लेकर क्या कहेंगे ?

उत्तर:- सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के मुताबिक केंद्र को गाइडलाइन भी गई थी कि दोनों प्रदेशों की जॉइंटली बैठक करवा कर निष्कर्ष निकाला जाए। दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री इसमें बैठक कर चुके हैं। लेकिन समाधान नहीं निकला। दूसरे दौर की बैठक के बाद भी अगर कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो इस पर सुप्रीम कोर्ट अपना निर्णय करेगी। हम अपना हक नहीं छोड़ेंगे। हरियाणा- राजस्थान- दिल्ली के किसानों का पानी पर अधिकार है। पानी नहीं देना- नहर नहीं बनने देना बेशक उनकी पॉलिटिकल या रीजनल सोच हो सकती है, मगर हमारी एक ही सोच है कि विकास तभी हो पाएगा जब मिलकर इसकी वाईफर्केशन हो -डिसीजन हो और स्थिति अनुसार कोर्ट इस पर आदेश दें।

 

प्रश्न:- कुछ समय पहले तक कुलदीप विश्नोई चौटाला परिवार की दुकानें बंद करने की बात कहते थे, आज आपको प्रेरणास्रोत और आदरणीय बता रहे हैं क्या कहेंगे ?

 उत्तर:- जितनी मेरी शायद उम्र नहीं है, उनका राजनीतिक जीवन इतना है। गठबंधन के तौर पर वह आज हमारे साथी हैं और मैं उनके प्रचार के लिए भी गया था। गठबंधन मजबूती से आदमपुर सीट से विजई होगा, यह मेरी सोच और मेरा सपना है।

 

 प्रश्न:- अगले 2 साल की आपकी प्राथमिकताएं बताएं ?

 उत्तर:- गुड़गांव में ग्लोबल सिटी के तौर पर अगले कुछ समय में डेढ़ से 2 लाख करोड़ का निवेश हो यह हमारा सपना है। हम उसे पूरा करेंगे। आज सुबह भी मैंने इस पर रिव्यू मीटिंग की है। 31 दिसंबर से पहले ग्लोबल सिटी का पहला ऑक्शन हम करेंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर के टेंडर डॉक्युमेंट हमने कंसल्ट एजेंसी को भेज दिए हैं, उसकी अप्रूवल आते ही इंफ्रास्ट्रक्चर इंप्रूव करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

 

 प्रश्न:- जेजेपी कार्यकर्ता आपको भावी मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करते हैं, उस पर क्या कहेंगे ?

 उत्तर:- आगे बढ़ना हर पार्टी का सपना होता है। कार्यकर्ता लगातार अपनी पार्टी- अपने नेता के लिए मेहनत करते हैं। अगर उनका वह सपना है तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि उसके प्रति हम भी काम करें। आज हम गठबंधन में है, हम गठबंधन धर्म को निभाएंगे और अगले 2 साल यह गठबंधन मजबूती से चलेगा।

 

 प्रश्न:- क्या आप हिमाचल चुनाव प्रचार में भी जाएंगे ?

 उत्तर:-  अगर भाजपा को जरूरत लगेगी तो मैं अवश्य जाऊंगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static