कुलदीप गुर्जर को मिला सोहना की जनता का प्यार

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2024 - 01:10 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): जन संपर्क अभियान को तेज करते हुए कांग्रेस नेता एवं कांग्रेस युवा प्रदेश सचिव कुलदीप गुर्जर जब सोहना क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचे तो लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। सोहना की जनता ने उनका फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उनका समर्थन करने का वादा किया। 

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

इस अवसर पर कांग्रेस नेता कुलदीप गुर्जर ने कहा कि सोहना तावडू क्षेत्र को एक युवा विधायक की जरूरत है। युवा सोच के चलते ही इस क्षेत्र का सही मायने में विकास हो सकता है। कांग्रेस युवा प्रदेश सचिव कुलदीप गुर्जर ने कहा कि वह राजनीति में पैसा कमाने नहीं बल्कि जन सेवा करने आए हैं। उन्हें बड़ा दुख होता है कि जब सोहना तावडू के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरसते हैं। सोहना तावडू विधानसभा साइबर सिटी गुड़गांव जिले की विधानसभा है जो सरकार के खजाने में सबसे ज्यादा पैसा जमा करती है। उसके बावजूद भी यह क्षेत्र विकास से वंचित है। यहां से चुने गए विधायकों ने इस क्षेत्र का विकास करने की बजाय अपने विकास पर ध्यान दिया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से वादा किया कि वह सोहना तावडू के विकास के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही सभी वर्गों का, सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास करने का संकल्प लेकर आगे चलती है। 

 

जन संपर्क अभियान के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ-साथ व्यापारियों से भी मुलाकात की। इस दौरान लोगों व व्यापारियों ने कुलदीप गुर्जर का हर हाल में साथ देने और उनके कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी निभाने का वादा किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static