सनसनीखेज वारदात: पति ने लिव-इन पार्टनर संग मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, बाथरूम में छिपाई लाश

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 09:31 AM (IST)

गुरुग्राम: साइबर सिटी गुरुग्राम से एक रूह कँपा देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पार्टनर और बच्चे के साथ फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति का अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर काफी समय से अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों ने मिलकर एक खूनी साजिश रची। आरोपियों ने महिला की कनपटी पर अवैध हथियार सटाकर एक के बाद एक दो गोलियां मार दीं, जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हत्या के बाद सनसनी फैलने के डर से आरोपियों ने शव को घर के ही बाथरूम में बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया ताकि किसी को तुरंत भनक न लग सके।

 
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति, अपनी लिव-इन पार्टनर और मासूम बच्चे को साथ लेकर घर से फरार हो गया। सोसाइटी और आस-पास के इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज में आरोपी बड़ी जल्दबाजी में बच्चे का हाथ पकड़कर भागते हुए कैद हुए हैं। पुलिस ने इन फुटेजों को अपने कब्जे में ले लिया है।

 
पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे अवैध संबंधों और पारिवारिक कलह का मामला मान रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static