"विधानसभा चुनाव का हरियाणावासियों को बेसब्री से इंतजार था", सैलजा बोलीं सिरसा की सभी 9 सीटें जीतने का टारगेट

punjabkesari.in Sunday, Aug 18, 2024 - 03:36 PM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह): सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि एक अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित की गई है।  यह वह दिन है जिसका हरियाणा वासियों को बेसब्री से इंतजार था। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलेगा और भाजपा की सरकार का पतन होगा। कुमारी सैलजा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने मुख्यमंत्री बदलकर केवल चेहरे को बदला है, लेकिन असली समस्याएं जस की तस हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने 10 साल में हरियाणा के लोगों को सिर्फ धोखा दिया है और अब चुनाव के समय उनकी कथनी-करनी में फर्क साफ नजर आ रहा है। सैलजा कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से रूबरू हो रही थी। 

PunjabKesari

सिरसा सांसद ने बताया कि पार्टी सिरसा लोकसभा की सभी 9 सीटों पर जीतने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर वे एक साफ-सुथरी और पारदर्शी सरकार देंगे, जो हरियाणा के लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। उन्होंने पार्टी की ईमानदारी और जनता के प्रति प्रतिबद्धता को बार-बार दोहराया और भाजपा की विफलताओं को उजागर किया है। कुमारी सैलजा ने यह भी कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा की 10 साल की सरकार से असंतुष्ट है और जनता कांग्रेस की सरकार बनाने की उम्मीद करती है।

उन्होंने भाजपा की आलोचना की। कांग्रेस की प्रमुख रूप से यह उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। शैलजा ने भाजपा द्वारा सत्ता में अंतिम समय में किए जा रहे वायदों की आलोचना की और बताया कि जनता का भरोसा अब भाजपा से उठ चुका है। कुमारी शैलजा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। शैलजा ने विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी और संभावित परिणामों के बारे में भी चर्चा की और कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा की 90 में से सभी सीटों पर लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static