Kurukshetra : बालकनी से गुजर रही 11 KV लाइन बनी काल; चंद सेकंड में उजड़ गए 2 परिवार...इलाके में मातम

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 02:19 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : जिला कुरुक्षेत्र के लाडवा रोड स्थित शंकर कॉलोनी में देर रात एक दर्दनाक हादसे में 11 KV हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई है। दोनों व्यक्ति किराए के मकान की सफाई कर रहे थे तो घर की बालकनी के बिल्कुल पास से जा रही बिजली की लाइन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई है।

बता दें कि कल भी एक युवक की 11 KV हाई वोल्टेज बिजली की लाइन कि चपेट में आने से मौत हो गई थी। आज फिर बिजली विभाग की लापरवाही के चलते 2 व्यक्तियों ने अपनी जान गंवा दी है।
 
जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्तियों ने हाल ही में एक मकान किराए पर लिया था और उसकी साफ-सफाई कर रहे थे। बालकनी में सफाई के दौरान वे बिजली की हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static