Kurukshetra: रेस्ट हाउस में अचानक घुसा मगरमच्छ, लोगों में हड़कंप, मुश्किल से किया रेस्क्यू

punjabkesari.in Friday, Sep 05, 2025 - 09:44 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : कुरुक्षेत्र जिले के सिंचाई विभाग रेस्ट हाउस में शुक्रवार देर रात करीब 5 फुट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सबसे पहले विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) की नजर उस पर पड़ी। खतरे की आशंका के चलते उन्होंने पूरी रात उस पर नजर बनाए रखी और तुरंत वाइल्ड लाइफ विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार और सुभाष ढुल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित काबू कर लिया गया। बाद में उसे भौर सैदां स्थित मगरमच्छ प्रजनन केंद्र में छोड़ दिया गया।

PunjabKesari

अधिकारियों का मानना है कि यह मगरमच्छ पास की ड्रेन या एसवाईएल-नरवाना ब्रांच नहर से भटककर रेस्ट हाउस तक पहुंच गया। इससे पहले भी क्षेत्र में कई बार मगरमच्छ दिखाई देने की घटनाएं हो चुकी हैं। रेस्क्यू के बाद विभागीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static