Kurukshetra : बिना टिकट कर रहा था यात्रा, TTE को देख घबराकर चलती ट्रेन से गिरा, यात्री की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 02:20 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : शाहाबाद और मोहड़ी स्टेशनों के बीच ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत हो गई। उसका शव दोनों ट्रैक के बीच में पड़ा मिला। सुबह राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ट्रेन से उतरने के दौरान शायद बैलेंस बिगड़ने से यात्री नीचे गिर गया।

GRP के मुताबिक, घटना रात करीब 1 बजे की है। ट्रेन अंबाला की तरफ जा रही थी। सुबह करीब 6 बजे रेलवे कंट्रोल रूम को इसकी सूचना मिली। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। अभी युवक की पहचान हो पाई है, लेकिन युवक बिहार साइड का लग रहा है। इसकी उम्र करीब 25 साल की लग रही है।

ASI विकास कुमार ने बताया कि यात्री पीली पैंट, नीली बनियान और हल्की नीली शर्ट पहनी हुई थी। ऊपर से मटमैले रंग की जर्सी और लाल-हरी बेल्ट भी डाली हुई थी। यात्री की जेब से कोई टिकट नहीं मिली। हादसा ट्रेन से गिरने की वजह से ही हुआ है। यात्री के सिर के पीछे चोट लगी हुई थी। अक्सर ट्रेन से गिरने की वजह से इस तरह चोट लगती है।

अंबाला की तरफ जा रहा था यात्री

ASI विकास कुमार ने बताया कि यात्री ट्रेन से अंबाला की तरफ जा रहा था और शायद उसके पास यात्रा का टिकट नहीं था। आशंका यही है कि ट्रेन में टीटीई की चेकिंग को देखकर यात्री घबरा गया और उसने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। इस कोशिश में सिर के बल नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस उसकी पहचान की कोशिश कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static