Kurukshetra : प्रसिद्ध कैटरर्स गुलशन मेहरा की धर्मपत्नी गीता मेहरा का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 06:00 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (नरेंद्र जोशी): कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध कैटरर्स एवं समाजसेवी गुलशन मेहरा की धर्मपत्नी गीता मेहरा का अचानक निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही शहर और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गीता मेहरा के निधन से परिवार, रिश्तेदारों, परिचितों और शुभचिंतकों में गहरा दुख है।

गीता मेहरा के निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग गुलशन मेहरा के निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। उनके निवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने भी परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

गुलशन मेहरा लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। उनके सामाजिक कार्यों के चलते विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य लोगों ने गीता मेहरा के आकस्मिक निधन पर दुख प्रकट किया है। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

परिजनों के अनुसार गीता मेहरा की रस्म पगड़ी 29 अगस्त को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक सैनी समाज भवन, कुरुक्षेत्र में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर परिवार के रिश्तेदारों, मित्रों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा शुभचिंतकों के पहुंचने की संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static