Kurukshetra में सरपंच के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा, जोहड़ की मिट्टी अवैध रूप से बेचने का आरोप...CM विंडो पहुंची शिकायत

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 09:34 AM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप): कुरुक्षेत्र जिले के गांव बारवा में सरपंच पर जोहड़ की मिट्टी बिना अनुमति के अवैध रूप से बेचने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में गांव के कई ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विंडो और बीडीपीओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत की जोहड़ से करोड़ों रुपये मूल्य की मिट्टी बिना सक्षम अधिकारियों की अनुमति के बेची गई। उनका कहना है कि इससे पंचायत की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है और सरकारी नियमों की अनदेखी की गई है।

शिकायतकर्ता पूर्व पंच राजेश कुमार और वीरभान ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, संबंधित रिकॉर्ड की जांच की जाए तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

फिलहाल शिकायत मुख्यमंत्री विंडो और बीडीपीओ कार्यालय के संज्ञान में आ चुकी है। अब प्रशासन की ओर से शिकायत की जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की उम्मीद है। जब इस मामले में गांव के सरपंच से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह वीडियो बाईट नहीं देंगे। उन्होंने फोन पर कहा कि उनके ऊपर जो भी आरोप लगे हैं वह सभी झूठे हैं।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static