एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी...रेणु भाटिया की कार्यवाही से बचने के लिए अब कुरुक्षेत्र की नर्सें हड़ताल पर, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 11:59 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी  की तर्ज पर हरियाणा महिला आयोग की कार्यवाही से बचने के लिए अब LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र की नर्से सांकेतिक हड़ताल पर हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब लड़की से अस्पताल के अंदर दुष्कर्म हो रहा था तो सभी नर्सें कहां सो रही थी।

दरअसल कल महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया का गुस्सा एलएनजेपी अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान फट पड़ा और उन्होंने अस्पताल प्रशासन व नर्सिंग स्टाफ को जमकर फटकार भी लगाई थी और कहा था कि जब एक लड़की अपना चेकअप कराने के लिए अस्पताल पहुंची तो क्या नर्सों की जिम्मेदारी नहीं बनती थी कि उस कमरे में लड़की के साथ खड़ी होती। उस समय कोई भी नर्स उस लड़की के पास नहीं थी। अब एक बड़ा सवाल यह भी है कि आज यह सभी नर्सें अपनी नौकरी बचाने के लिए तो इकट्ठा हो गई लेकिन जब अस्पताल के अंदर एक डॉक्टर ने15 साल की लड़की के साथ हैवानियत की, तो उस डॉक्टर के खिलाफ इन नर्सों ने आवाज क्यों नहीं उठाई या उस समय हड़ताल क्यों नहीं की।

वहीं कुरुक्षेत्र एलएनजेपी हॉस्पिटल सीएमओ सुखबीर सिंह ने कहा कि कल महिला आयोग की अध्यक्ष के द्वारा नर्सिंग स्टाफ के साथ कुछ बात-चीत हुई थी। वह हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी तो उन्होंने नर्स को कुछ बात कही जो उनको ठीक नहीं लगी जिसको लेकर उन्होंने आज 2 घंटे का स्ट्राइक की है। हालांकि उन्होंने मेरे साथ मीटिंग करने के बाद अपना एक मांग पत्र और ज्ञापन मुझे सौंपा है और वह अब कुछ देर में वापस अपने काम पर लौट रही हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static