कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे
punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 02:57 PM (IST)
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी में आई अचानक तकनीकी खराबी होने के कारण तीन डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

यह गाड़ी कुरुक्षेत्र से पेहवा रोड में जा रही थी। अप -डाउन की दोनों लाइने बाधित हो गई है। यह गाड़ी प्लेटफार्म नंबर 5 से आई थी। रेलवे विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।