फतेहाबाद में रिटायर्ड DSP की कोठी में काम कर रहा था मजदूर, संतुलन बिगड़ने से तीसरी मंजिल से गिरने से मौत
punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 03:35 PM (IST)
फतेहाबाद : फतेहाबाद शहर के हुडा सेक्टर में रिटायर्ड डीएसपी की कोठी पर रंग-रोगन का काम कर रहे मजदूर की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक नगर निवासी धर्मवीर(60) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।
परिजनों के मुताबिक मृतक धर्मवीर पिछले तीन-चार दिनों से हुडा सेक्टर स्थित रिटायर्ड डीएसपी की कोठी में रंग रोगन का काम कर रहा था। आज सुबह जह वह तीसरी मंजिल पर रंग कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा। मजदूर को तुरंत अस्पताले ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)