मकान में टाइल्स लगा रहे मजदूर की करंट लगने से मौत

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 03:28 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में मकान में टाइल्स लगाने का काम कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के भाई जगदीश ने सुरक्षा इंतजाम न करने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार व मकान मालिक के​​ ​खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। ​शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-50 थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

जानकारी अनुसार, संत कबीर नगर (उत्तर प्रदेश) निवासी सीताराम उर्फ तेजई (37) पिछले करीब 15 साल से दिल्ली- गुरुग्राम क्षेत्र मेंं घरों व फ्लैट में टाइल्स लगाने का काम करता था। सीताराम 10 मार्च से गुरुग्राम के साउथ सिटी-2, सेक्टर-49 स्थित मकान में ठेकेदार जवाहर चौरसिया/सत्यनारायण चौरसिया के पास टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। 15 मार्च को टाइल्स लगाने का काम करने के दौरान बिजली का करंट लगने से सीताराम उर्फ तेजई की मौत हो गई। मृतक के भाई जगदीश का आरोप है कि काम के दौरान मजदूरों को कोई भी सुरक्षा उपकरण या सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई थी। ठेकेदार व मकान मालिक की लापरवाही के कारण उसके भाई की जान गई है। 

 

जांच अ​धिकारी एएसआई हंसराज ने बताया ​कि ​शिकायत के आधार पर धारा 106 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप ​दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static