महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 08:11 PM (IST)
गुड़गांव, ब्यूरो: सेक्टर-10 थाना एरिया के सेक्टर-93 पुलिस चौकी क्षेत्र में एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सेक्टर-89 स्थित स्मार्ट वर्ल्ड सोसाइटी निवासी नंदिनी (45) अपने पति सरन व बेटी के साथ पिछले कई सालों से सोसाइटी में रह रही है। उनका एक बेटा बेंगलुरू में निजी कंपनी में काम करता है।
पति सरन ने बताया कि नंदिनी काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी और उसका इलाज भी चल रहा था। बुधवार को पूरा परिवार सोसाइटी में अन्य लोगों के साथ होली खेल रहे थे। इसी दौरान नंदिनी अचानक फ्लैट में वापस चली गईं। जब कुछ देर बाद परिवार वाले फ्लैट में पहुंचे तो कमरे में फंदे से नंदिनी का शव लटका मिला। घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई। जांच अधिकारी एएसआई जगदीश चंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में कोई संंदिग्ध बात सामने नहीं आई है। नंदिनी (मृतका) पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है।