काम से लौटा युवक ने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से लगा दी छलांग
punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 10:19 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): सदर थाना एरिया के सेक्टर-38 स्थित एक इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। समाचार लिखे जाने तक खुदकुशी करने की वजह का पता नहीं चल सका है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
जानकारी अनुसार, मध्य प्रदेश के पन्ना निवासी प्रमोद कुमार (20) अपने भाई के साथ गुडग़ांव के सेक्टर-38 स्थित एक इमारत में सफाई का काम करता था। वह उसी भवन की छत पर बने कमरे में रहता था। वहीं प्रमोद कुमार एक रेहड़ी पर भी काम करता था। शुक्रवार की शाम को वह रेहड़ी पर काम करने गया था और देर रात करीब 2.30 बजे वापस आया था। इसके बाद प्रमोद कुमार ने इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
जांच अधिकारी एएसआई राकेश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल पाया है। भाई के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।