घर से 1 लाख रुपए व मंगलसूत्र चोरी, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2020 - 03:34 PM (IST)

यमुनानगर : बुढ़िया निवासी रजनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति खनन क्षेत्र में मजदूरी करता है। वहां पर राजस्थान निवासी रती उमरा तथा नबी भी काम करते है। एक दिन उसके पति के पास उन दोनों व्यक्तियों का फोन आया कि उन्हें 15 हजार रुपए की जरुरत है। वे कुछ दिन बाद उनके पैसे वापस कर देंगे। इस पर उसके पति ने दोनों आरोपियों को पैसे दे दिए। काफी दिन बीत जाने के बाद भी उन्होंने पैसे वापस नहीं दिए।
7 सिंतबर को उनके पास दोनों आरोपियों का फोन आया कि वे पैसे लेकर आ रहे है व रात को उनके घर पर रहेंगे। भरोसा कर उन्होंने हामी भर दी। सुबह होते ही दोनों पैसे देकर चले गए। इसके बाद उसका पति उससे किराए के लिए पैसे मांगने लगा। जब उसने अलमारी खोली तो उसमें रखे एक लाख रुपए तथा सोने का मंगलसूत्र गायब मिला। उसने आरोप लगाया कि उक्त दोनों आरोपियों ने ही उसके घर से पैसे व नकदी चोरी की है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। ए.एस.आई. दलबीर सिंह का कहना है कि जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।