Panipat : नमाज से पहले युवक ने कर लिया सुसाइड, पत्नी ने फंदे पर लटका देखा शव, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 04:16 PM (IST)
पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत की गोपाल कालोनी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से परिवार के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 29 वर्षीय इमरान के रूप में हुई है। मृतक इमरान के बड़े भाई सलीम ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना से 10 मिनट पहले वह इमरान के साथ ही था। सलीम ने बताया कि वह बाद में नमाज के लिए मस्जिद चला गया। जबकि इमरान घर पर ऊपर वाले कमरे में ही रुक गया था।
वहीं कुछ देर बाद इमरान की पत्नी उसे नमाज के लिए कहने ऊपर कमरे में आई तो उसने देखा कि इमरान फंदे पर लटका हुआ था। इमरान को फंदे पर लटका देख पत्नी के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)