रेल विभाग में नौकरी लगवाने के मामले में लाखों की धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 09:09 AM (IST)

भिवानी : पुलिस ने भारतीय रेल विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर अदालत में पेश किया जहां से उसे 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया। पुलिस पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है।

गांव चनाना निवासी महेंद्र सिंह सिवानी का कुछ व्यक्तियों से संपर्क हुआ। उन्होंने उसे बताया कि वे भारतीय रेल विभाग में नौकरी लगवाते हैं। उसने बेटे को भारतीय रेल विभाग में नौकरी लगवाने के अन्नम नामक महिला के खाते में 7 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। आरोपी उसके लड़के को जल्द नौकरी लगवाने का बार-बार झूठा आश्वासन देते रहे। आरोपियों ने उसके लड़के को न ही तो रेलवे में नौकरी लगवाया और न ही उसके पैसे वापस किए। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सिवानी थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। सिवानी थाना के सहायक उप-निरीक्षक कृष्ण कुमार ने मामले में संलिप्त महिला को गुरुग्राम के अशोक विहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान भिवानी की सैनिक कॉलोनी निवासी अन्नू के रूप में हुई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static