देर रात बाइक सवार राजमिस्त्री को मारी गोली, अस्पताल पहुंच तोड़ा दम
punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2020 - 11:30 AM (IST)

जींद(अनिल): जींद में शनिवार देर रात उचाना खुर्द से सेडाम आगरा के बीच सेड़ा माजरा के मनोज जांगड़ा को अज्ञात ने गोली मार दी। गोली लगने से मनोज झगड़ा घायल हो गया उसे उचाना के नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से उसे जींद रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
जानकारी के अनुसार मनोज जांगड़ा राजमिस्त्री का काम करता था। शनिवार रात को उचाना खुर्द से बसैठा माजरा लिंक रोड जाता है वहां से गांव आ रहा था तभी अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल मनोज जांगड़ा को उचाना के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां से उसे गंभीर हालत देखते हुए जीन सिविल हॉस्पिटल में रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस को मौके पर 2 खोल दो तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। जांच अधिकारी ने बताया कि गोली लगने से मनोज जांगड़ा की मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।