यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, चलाए गए वाटर कैनन

punjabkesari.in Wednesday, Apr 11, 2018 - 05:50 PM (IST)

पंचकूला(धरणी): पंचकूला में सीएम आवास का घेराव करने जा रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए उनपर लाठीचार्ज व वाटर कैनन चलाए गए। वहीं प्रदर्शन कर रहे सभी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, पंचकूला में यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता आज बेरोजगारी को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन कर रहे थे। वे जब पंचकूला से चंडीगढ़ मुख्यमंत्री निवास स्थान के घेराव के लिए निकले तभी उन्हें पंचकूला चंडीगढ़ बॉर्डर पर चंडीगढ़ पुलिस द्वारा बैरीकेटिंग कर रोक लिया गया। इस दौरान कुछ कांग्रेस यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बैरिकेट  लांघकर चंडीगढ़ में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को खदेडऩे  के लिए हल्का लाठीचार्ज और वाटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा। 

कांग्रेस नेता शांतनु चौहान ने कहा कि आज वह हरियाणा सरकार के खिलाफ बेरोजगारी व अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन उनके प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर भगाया गया, उन पर वाटर कैनन का प्रयोग किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static