Jhajjar: होली की रात वकील की बेरहमी से हत्या, झज्जर बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड का लिया फैसला

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 10:25 AM (IST)

झज्जर (दिनेश मेहरा) : झज्जर शहर में देर रात वकील की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सिलानी गांव निवासी देवराज चाहर के रूप में हुई है, जो झज्जर की विजयलक्ष्मी सोसाइटी में रह रहा था। बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात हमलावरों ने देवराज चाहर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल देवराज को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया। इस घटना के बाद वकीलों में रोष देखने को मिला। झज्जर बार एसोसिएशन ने घटना के विरोध में कामकाज स्थगित करने का फैसला लिया। वकीलों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static