मेरठ में आयोजित विजन मीटिंग में लिबर्टी की नई सोच और विकास योजनाओं पर हुआ मंथन

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 08:48 PM (IST)

मेरठ : नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की सफल शुरुआत एवं भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर लिबर्टी  के अधिकृत वितरक आर.एस. एंटेटप्राइजेज  मेरठ में एक विशेष विजन मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के युवा डायरेक्टर रुचिर बंसल ने कंपनी के भविष्य के विज़न, मार्केट की चुनौतियों, नए अवसरों एवं ग्रोथ एरिया पर विस्तार से चर्चा की।

रुचिर ने बताया कि बदलते बाजार और ग्राहकों की आवश्यकताओं को समझते हुए कंपनी नवाचार, गुणवत्ता और बेहतर सेवा के माध्यम से नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने टीम को प्रेरित करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच, दूरदर्शी कार्यशैली एवं मजबूत टीमवर्क के माध्यम से वर्ष 2026-27 को नई उपलब्धियों का वर्ष बनाया जाएगा।

PunjabKesari

इस अवसर पर उपस्थित टीम सदस्यों एवं व्यापार सहयोगियों ने भी अपने विचार साझा किए तथा कंपनी के साथ मिलकर नए लक्ष्यों को प्राप्त करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल व्यापारिक विकास ही नहीं, बल्कि एक मजबूत और प्रेरणादायक कार्य संस्कृति का निर्माण करना भी रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने नई ऊर्जा एवं विज़न के साथ आगामी कार्य योजनाओं को आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static