(VIDEO): Gurugram के गोल्फ कोर्स रोड के PAUL रेस्टोरेंट के सैंडविच में निकला जिंदा कीड़ा, Viral वीडियो आया सामने
punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 02:29 PM (IST)
गुरुग्राम : गुरुग्राम में आप भी रेस्टोरेंट का खाना खाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि वन होराइजन सेंटर (OHC) स्थित मशहूर 'पॉल' रेस्टोरेंट में ग्राहक को परोसे गए सैंडविच में एक जिंदा कीड़ा पाया गया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सैंडविच के अंदर सफेद रंग का कीड़ा रेंगता हुआ साफ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से माफी मांगी गई है।
Gurugram के गोल्फ कोर्स रोड के PAUL रेस्टोरेंट के सैंडविच में निकला कीड़ा,Video Viral#WorminSandwich #Paulrestaurant #Gurugram pic.twitter.com/9wZ1mNkFx3
— Punjab Kesari Haryana (@HaryanaKesari) August 23, 2026
जानकारी के मुताबिक सेंडविच खाते हुए जब युवती ने जिंदा कीड़ा देखा तो उसने कहा कि ओह माय गॉड दिस इज वे वेरी बिग वॉर्म। इसके बाद उसे उल्टियां छूट गई। वहीं, इसकी वीडियो बनाकर व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद रेस्टोरेंट की तरफ से ग्राहक को फोन कर माफी मांगी।
युवक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि रेस्टोरेंट ने माफी मांगकर मामले को खत्म करने का प्रयास किया। करीब आधा सैंडविच खाने के बाद सुलभ को ब्रेड में एक जिंदा कीड़ा नजर आया। कीड़ा मिलने से रेस्टोरेंट में थोड़ा हंगामा हो गया।
यह कोई पहला मामला नहीं है जब रेस्टोरेंट के खाने में कीड़ा निकला हो। इससे पहले सेक्टर-15 के एक नामी होटल में सलाद में कैटरपिलर निकला था। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। मामले में जब शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से की गई तो विभाग के अधिकारियों ने मामले में खानापूर्ति कर दी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)