विज शीशे में शक्ल देखें, वह सर्कस के जोकर: हुड्डा(VIDEO)

punjabkesari.in Saturday, Feb 02, 2019 - 10:25 AM (IST)

रोहतक(ब्यूरो): पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जींद उपचुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उपचुनाव जीतने से किसी प्रकार का कोई नतीजा नहीं निकाला जा सकता। आमतौर पर सत्तारूढ़ पार्टी ही उपचुनाव जीतती है। भाजपा ने जींद उपचुनाव जीतने के लिए जो हथकंडे अपनाए,वो सबको मालूम हैं। 

उन्होंने ई.वी.एम. पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुर्जेवाला के तीसरे नंबर पर आने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पहले से ज्यादा वोट हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर भी निशाना साधा और कहा कि विज शीशे में शक्ल देखें,वह तो सर्कस के जोकर हैं। वहीं,भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के बदलाव के सवाल पर कहा कि इस बारे में हरियाणा कांग्रेस ने पहले ही प्रस्ताव पास कर दे रखा है। अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को फैसला करना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Related News

static