टिकटाॅक पर अनोखा प्यार, शादी करने के लिए पानीपत पहुंची लड़की, जाने इसके बाद क्या हुआ

punjabkesari.in Saturday, Jan 04, 2020 - 02:15 PM (IST)

पानीपत: टिक-टॉक के जरिए प्यार का अनोखा मामला सामने आया है। प्यार इतना परवान चढ़ा कि शादी करने के लिए 20 साल की लड़की दिल्ली से भागकर पानीपत आ गई, लेकिन कोर्ट की छुट्टी होने के कारण शादी नहीं कर पाए। इससे पहले शुक्रवार को तलाश करते हुए पानीपत पहुंची दिल्ली पुलिस दोनों को बरामद करके दिल्ली ले गई।

अब आगे की कार्रवाई युवती के बयान पर टिकी है। वह जो कोर्ट में कहेगी, उसी के अनुसार पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी, क्योंकि वह बालिग है। लड़के का पूरा परिवार भी दिल्ली के लिए रवाना हो गया। शनिवार को पूरे मामले से पर्दा उठेगा। लड़का 23 साल का है और धागा फैक्ट्री में काम करता है। करीब दो साल से टिक-टॉक पर वीडियो बनाता था। दिल्ली की युवती ने उसे फॉलो कर दिया। फिर लड़के ने उसे फॉलो बैक किया। दोनों में दोस्ती हो गई थी। 

युवती के परिजनों ने दिल्ली में कराई थी गुमशुदगी दर्ज
युवक ने प्यार की बात अपने मामा के गांव के रहने वाले व्यक्ति यानी मुंह-बोले मामा को बताई। तब उनके बीच कोर्ट मैरिज करने की सलाह बन गई। इसके लिए लड़की भी तैयार हो गई। 1 जनवरी को लड़की घर से बिना बताए पानीपत आ गई। यहां पर लड़का उसको अपने साथ ले गया। लड़की के नहीं मिलने पर परिजनों ने दिल्ली के एक थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और लड़की की तलाश शुरू कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static