घर में रसोई गैस सिलैंडर से लगी आग, मां को बचाते बेटा भी झुलसा

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2020 - 12:15 PM (IST)

जींद : शुक्रवार सुबह शहर के पटियाला चौक क्षेत्र में एक घर में रसोई गैस सिलैंडर में आग लगने से मां और बेटा गंभीर रुप से झुलस गए। दोनों को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार पटियाला चौक क्षेत्र के संजय के घर की रसोई में रखे गैस सिलैंडर में चूल्हा ऑन करते ही आग लग गई। ओमपति आग की चपेट में आ गई। मां की चीख सुनकर उसका 24 वर्षीय बेटा अक्षय रसोई में पहुंचा औऱ अपनी मां को बचाते हुए वह भी आग में बुरी तरह से झुलस गया। मां-बेटा को गंभीर हालत में जींद के सिविल अस्पताल लाया गया जहां दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद रैफर कर दिया गया। परिजनों ने दोनों को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। मां की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Related News

static