स्टंटबाज रहीसजादे- Dwarka Expressway पर Thar, Scorpio सहित लग्जरी गाड़ियों का स्टंट, तिरंगा लहराया

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 11:00 AM (IST)

गुड़गांव,(ब्यूरो): स्टंटबाजों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें थार, स्कॉर्पियो सहित कई लग्जरी गाड़ी लेकर रहीसजादे द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्टंट कर रहे हैं। वायरल हो रही वीडियो स्वतंत्रता दिवस की बताई जा रही है जब यह स्टंटबाज रहीसजादे अपनी गाड़ियों पर तिरंगा लगाकर द्वारका एक्सप्रेसवे पर भगाते दिखाई दे रहे हैं। बीच सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर न केवल जाम लगा रहे हैं बल्कि गाड़ी की छत पर खड़े होकर तिरंगा भी लहरा रहे हैं। वहीं, तेजी से सड़क पर दौड़ रही इन लग्जरी गाड़ियों की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

PunjabKesari

 

वायरल हो रही वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां द्वारका एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक नियमों को चुनौती देती हुई दौड़ रही हैं। इनमें से ज्यादातर पर नंबर नहीं है और जिन गाड़ियों पर नंबर है वह भी टेप के जरिए छिपाया हुआ है। तेजी से चलते हुए अचानक कट भी मारे जा रहे हैं और कुछ युवक गाड़ियों की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर कैमरे भी लगे हुए हैं, लेकिन इन कैमरों की मॉनिटरिंग करने वालों ने भी इन स्टंटबाजों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।

 

PunjabKesari

 

अगर ध्यान दिया जाता तो यह मौके पर ही काबू कर लिए जाते। वहीं, इन वाहन चालकों द्वारा द्वारका एक्सप्रेसवे पर अन्य वाहन चालकों को भी परेशान किया जा रहा है। इन लोगों ने द्वारका एक्सप्रेसवे की मुख्य लाइन को ही नहीं बल्कि कैरिजवे पर भी स्टंट का अड्डा बना लिया। फ्लाईओवर उतरते ही इन लोगों ने वाहनों को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया और जाम लगा दिया और अपनी स्टंटबाजी जारी रखी। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो के बाद अब पुलिस हरकत में आई है और इन वाहन चालकों की तलाश कर रही है। 

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static