महेन्द्रगढ़ की डॉ. अंकिता श्योराण UPSC में 337वीं रैंक, जिले का किया नाम रोशन
punjabkesari.in Tuesday, Apr 22, 2025 - 06:34 PM (IST)

महेन्द्रगढ़ (प्रदीप बालरोडिया): जिले की होनहार बेटी डॉ. अंकिता श्योराण ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 337वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अंकिता ने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के अपने दूसरे प्रयास में प्राप्त की है, जो उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।
अंकिता सतनाली मोड महेंद्रगढ़ की निवासी हैं और मूल रूप से चरखी दादरी जिले के धनासरी गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा DAV स्कूल महेंद्रगढ़ से दसवीं और RPS स्कूल महेंद्रगढ़ से 12वीं कक्षा में पूरी की। इसके बाद उन्होंने रोहतक से अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की और बाद में RML अस्पताल दिल्ली से MD मेडिसिन की उपाधि प्राप्त की।
अंकिता के परिवार में शिक्षा का माहौल रहा है। उनके पिता विजेंद्र श्योराण रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी हैं, माता कमलेश श्योराण अध्यापिका हैं, और दादा डॉ. उमेद सिंह रिटायर्ड VLD हैं। उनके ससुर डॉ. भूप सिंह यादव रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर और सास सरला यादव रिटायर्ड CDPO रह चुकी हैं।
अंकिता की इस सफलता से उनके परिवार और जिले को गर्व है। उनके दृढ़ संकल्प और समर्पण ने उन्हें इस कठिन परीक्षा में सफलता दिलाई है। अंकिता की इस उपलब्धि से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित होंगे। अंकिता की सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)