पार्टी बनने से पहले सांसद सैनी को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए महेश जैन (Video)

punjabkesari.in Monday, Jul 02, 2018 - 11:02 AM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी): भाजपा सांसद राजकुमार सैनी को उनकी पार्टी बनने से पहले ही बड़ा झटका लगा है। सैनी के लोकतांत्रिक सुरक्षा मंच के जिला अध्यक्ष महेश जैन अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए है। तंवर ने जैन का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
PunjabKesari
तंवर ने कहा कि कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी 10 और विधानसभा चुनाव में 80 से अधिक सीट जीतकर सत्ता में आएगी। तंवर ने सिरसा हाइवे की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि इस सरकार में सड़कों की गुणवत्ता कैसी है, इस सडक को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रदेश के और हाइवे भी इसी तरह खराब हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर वे ऐसे किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेंगे, जो देश को चूना लगा रहे हैं।
PunjabKesari
इस मौके पर तंवर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कुछ दिन में सड़क से दरिया बने सिरसा हाइवे और केएमपी हाइवे में आई दरार पर सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा सत्ता आने पर नीरव मोदी और माल्या जैसा केस वे नहीं होने देंगे। फरीदाबाद में हुए हजारों करोड़ रुपए के घोटालों को भी उन्होंने ही उजागर किया, जिसके सभी आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं।
PunjabKesari
कांग्रेस में शामिल हुए लोकतांत्रिक सुरक्षा मंच के जिला अध्यक्ष महेश जैन ने कहा कि राजकुमार सैनी का सिस्टम उन्हें समझ नहीं आया इसलिए उन्होंने आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस ज्वाइन की है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Recommended News

Related News

static