घर से लाखों के जेवरात ले उड़ी नौकरानी
punjabkesari.in Sunday, Oct 26, 2025 - 11:57 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): अगर आपने भी घरेलू कार्य के लिए नौकरानी को रखा है तो सावधान हो जाओ। ऐसा न हो कि मौका देखकर यह नौकरानी आपके गहने और नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो जाए। ऐसा ही एक मामला बादशाहपुर थाना पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
पुलिस के मुताबिक, ट्यूलिप व्हाइट सोसाइटी के टावर ए 3 के फ्लैट नंबर 1403 में रहने वाले सत्य प्रकाश गौड़ ने बताया कि उन्होंने घरेलू कार्य के लिए वेस्ट बंगाल की रहने वाली शतरूपा को काम पर रखा था। कुछ दिन काम करने पर उन्हें शतरूपा पर विश्वास हो गया जिसके कारण वह अपना घर उसके हवाले भी छाेड़ देते थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि मौका पाकर शतरूपा ने उनके घर से करीब 18 लाख रुपए के गहने चोरी कर लिए। शतरूपा के जाने के बाद उन्होंने जब घर में जांच की तो गहने गायब मिले।
शतरूपा को उसके मोबाइल पर फोन किया तो उसका फोन भी बंद मिला। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। बादशाहपुर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है।