सोनाली फोगाट मर्डर केस में मुख्य आरोपी सुधीर सांगवान को मिली जमानत, 10 महीने बाद जेल से आएगा बाहर

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2023 - 07:00 PM (IST)

डेस्क : बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट मर्डर केस में मुख्य आरोपी सुधीर सांगवान को आज ट्रायल कोर्ट से ज़मानत मिल गई है। कोर्ट ने सुधीर को एक लाख के मुचलके पर जमानत दी है। इस बात की पुष्टि सुधीर के वकील अमित जुगलान ने की है। उनके वकील ने बताया कि कोर्ट ने आदेश दिया है कि सुधीर गोवा स्टेट नहीं छोड़ सकते और हर हफ्ते वे थाने में हाजिरी लगाएंगे।

बता दें कि सोनाली के परिजनों ने उनके पीए सुधीर सांगवान पर हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद गोवा पुलिस ने 10 महीने पहले 25 अगस्त 2022 को उन्हें गिरफ्तार किया था। इससे पहले केस में आरोपी सुखविंदर को कोर्ट से जमानत मिली थी। बता दें कि सोनाली फोगाट का गोवा में मर्डर हो गया था। उस समय गोवा में उसके साथ उसका पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर था। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर और सुखविंदर ने उसका मर्डर किया है। सुधीर सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया था। हालांकि सोनाली के परिजनों ने आरोपियों की जमानत का काफी विरोध भी किया था।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static