झुंझुनू की तरह पिटा मजनू, कुछ एेसे उतारा आशिकी का भूत

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2017 - 03:45 PM (IST)

रेवाड़ी(मोहिंदर भारती):सड़क छाप मजनू आए दिन लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। जिसके कारण लड़कियां घर बाहर निकलने से भी कतरारी हैं। यदि इन सड़क छाप मजनुओं को उसी समय धुनाई कर सबक सिखाया जा सकता है। ऐसे ही कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें इन आशिकों की धुनाई कर सबक सिखाया जाता है। ऐसा ही वीडियो रेवाड़ी जिले के बावल उपमण्डल के नजदीक राजस्थान के गांव भाणौत का वायरल हो रहा है। जिसमें परिजनों ने सड़क छाप मजनुअों का पीछा कर जमकर पिटाई की।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार दोनों आशिक गांव भाणौत के रहने वाले हैं। ये दोनों नजदीकी गांव माजरा की छात्राअों के साथ अक्सर आते जाते छेड़छाड़ करते थे। लड़कियों ने तंग आकर सारी बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने दोनों का पीछा कर जमकर धुनाई की। माफी मांगने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static