कैथल के पार्क रोड पर बड़ा हादसा: पुलिसकर्मी को कार सवार ने मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर बुरी तरह से गिरा और...
punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 12:06 PM (IST)
कैथल : हरियाणा के कैथल से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। एक बेकाबू स्विफ्ट कार ने बाइक सवार पुलिस जवान को बुरी तरह कुचल दिया। जिस कारण जवान बुरी तरह घायल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा पार्क रोड का है। घायल जवान की पहचान रोहतक की सुनारिया जेल में तैनात ईएचसी नरेश कुमार के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेश कुमार किसी काम से पिहोवा चौंक की और जा रहे थे। इसी दौरान तेज स्पीड से आ रही स्विफ्ट कार ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर दी। जिससे उनको गंभीर चोटें आई है। वहीं कार चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। आनन-फानन में खून से लथपथ पुलिस जवान को अस्पताल में भर्ती कराया।
शहर थाना पुलिस ने नरेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरु कर दी है।