हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ा...

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 05:09 PM (IST)

फतेहाबाद (रमेश कुमार): फतेहाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज  भट्टू थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर रामपाल को ₹20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर एक कोर्ट केस में शिकायतकर्ता के पक्ष में गवाही देने के बदले ₹30 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप है। बाद में दोनों के बीच 20 हजार में सौदा तय हुआ।

जानकारी के अनुसार, दहमन गांव निवासी सुरेश कुमार ने मामले की शिकायत ACB से की थी। शिकायत के आधार पर ACB टीम ने जाल बिछाया। आज कोर्ट परिसर के बाहर शिकायतकर्ता ने जैसे ही SI रामपाल को रिश्वत की रकम सौंपी, उसी दौरान वह एक ठेले पर बिरयानी खा रहा था। रकम हाथ में लेते ही ACB की टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

ACB  टीम के इंस्पैक्टर मनमोहन के अनुसार, शिकायतकर्ता का मामला कोर्ट में विचाराधीन है, जिसमें SI रामपाल की गवाही होनी थी। आरोप है कि पक्ष में गवाही देने के लिए उसने रिश्वत की मांग की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर ACB कार्यालय ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले जून माह में भी भट्टू थाना में तैनात ASI तलविंद्र कौर को 35 हजार की रिश्वत लेते हुए ACB ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद जिले में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए थे।
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static