रोहतक में ACB का बड़ा एक्शन, RTO के 2 अधिकारी रिश्वत लेते धराए

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 11:34 AM (IST)

रोहतक : रोहतक हरियाणा के रोहतक में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की। यहां आरटीओ कार्यालय के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरा है। एसीबी की टीम ने आरटीओ इंस्पेक्टर राकेश राणा और सहायक सचिव मनीष मदान को एक लाख रुपये की घूस लेते हुए दबोचा।

चालान के नाम पर कर रहे थे वसूली

शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया कि उसके ट्राले का चालान काटा गया था। जब वह चालान भरने के लिए कन्हेली स्थित आरटीओ कार्यालय पहुंचा, तो वहां उसकी मुलाकात दोनों अधिकारियों से हुई। उन्होनें उनके साथ प्रति वाहन 7,000 रुपये मासिक रिश्वत मांग की और कहा यदि उसने उनकी बात नहीं मानी तो गाड़ियों के लगातार चालान किए जाते रहेंगे।

पीड़ित ने बताया कि उसके व उसके साथियों के पास करीब 150 वाहन है। ऐसे में पहले 10.50 लाख रुपये मांगे, फिर आठ लाख रुपये प्रति माह देने पर बात निपटी। साढ़े पांच लाख रुपये पहले ही वसूले जा चुके थे। मंगलवार को एक लाख रुपये दिए जाने थे। पीड़ित ने पैसे देने के बजाय एसीबी को शिकायत कर दी। एसीबी ने सुनियोजित जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ काबू कर लिया।

एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल टीम आगे की जांच में जुटी है और आरोपियों को अब अदालत में पेश किया जाएगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static