इंसानियत शर्मसार ! बर्गर का लालच देकर 8 साल के मासूम से दरिंदगी...आपबीती सुन मां के उड़ गए होश
punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 02:12 PM (IST)
हिसार : हरियाणा के हिसार जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां अग्रोहा थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय मासूम को बर्गर खिलाने का झांसा देकर एक युवक ने उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने पीड़ित बच्चे की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो विभिन्न धाराओं ते तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार पीड़ित बच्चा चौथी कक्षा का छात्र है। उसकी मां ने बताया कि गांव का ही 18 वर्षीय युवक सचिन बच्चे को बहला-फुसलाकर बर्गर खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने मासूम के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया।
परिजनों के अनुसार वारदात के बाद आरोपी ने बच्चे को धमकाया कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। डर के कारण मासूम पूरे दिन सहमा रहा। शाम को जब वह घर पहुंचा तो उसकी हालत देखकर मां को शक हुआ। बाद में बच्चे ने रोते हुए पूरी बात बताई।
वहीं अग्रोहा पुलिस ने शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)