दिल्ली पुलिस के जवान के घर बड़ी वारदात, सो रहा था पूरा परिवार...चोर 10 लाख रुपए नगद, 20 तोले सोने फरार

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 01:17 PM (IST)

बहादुरगढ़(प्रवीण कुमार धनखड़): हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। दिल्ली पुलिस के एक जवान के घर अज्ञात चोरों ने करीब 50 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दे दिया। हैरानी की बात यह है कि वारदात के समय पूरा परिवार घर के अंदर ही सो रहा था और चोर दीवार कूदकर अंदर दाखिल हुए।

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार चोर घर के बाहर वाले कमरे में रखी अलमारी से करीब 10 लाख रुपये नकद, 20 तोले सोने के आभूषण और लगभग 250 ग्राम चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार की नींद खुली तो चोरी का पता चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मामला शहर के डाक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम के सामने न्यू वसन्त विहार कालोनी है। यहां चोरों ने वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। इतना ही नहीं, वारदात स्थल के सामने बंद पड़े एक मकान में भी चोरी का प्रयास किए जाने की बात सामने आई है।

PunjabKesari

सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जमील अहमद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

फिलहाल पुलिस को चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं पीड़ित परिवार और पुलिस मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में देखना होगा कि पुलिस आरोपियों को कब तक गिरफ्तार करने में कामयाब हो पाती है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static