पानीपत में 5 लाख लूट का ड्रामा...पीड़ित ने खुद गढ़ी मनगढ़ंत कहानी, पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा
punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2026 - 02:08 PM (IST)
पानीपत (सचिन शर्मा) : शहर के सेक्टर 11-12 में लूट की एक वारदात खबर सामने आई थी। लूट की वारदात की कहानी झूठी निकली। मामला पुरानी रंजिश से जुडा हुआ है। डीएसपी प्रदीप यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि वारदात के समय पीड़ित के पास 3 लाख थे जो की मौके से बरामद हो गए थे।झगड़े को लूट का रूप देने के लिए पीड़ित ने मनगढ़ंत कहानी बनाई। फिलहाल पीड़ित द्वारा अभी मामले की कोई शिकायत नहीं दी गई है।
ऑफिस का काम खत्म कर घर लौट रहा था सौरभ
पीड़ित सौरभ के मुताबिक, वह शाम करीब 7 बजे ऑफिस का काम खत्म करने के बाद घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपनी कार के पास पहुंचा, तभी 8 से 10 बदमाशों ने उस पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से सौरभ घायल हो गया। इसके बाद बदमाश नकदी लेकर मौके से फरार हो गए।
दो पॉलीथिन में रखे थे 8 लाख रुपये
सौरभ ने बताया कि उसके पास दो पॉलीथिन में करीब 8 लाख रुपये थे। एक पॉलीथिन में लगभग 5 लाख रुपये और दूसरी में करीब 3 लाख रुपये रखे हुए थे। बदमाश 5 लाख रुपये वाली पॉलीथिन लेकर फरार हो गए, जबकि दूसरी पॉलीथिन कार के नीचे गिर गई। वारदात के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए।
CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस प्रवक्ता सुभाष ने बताया कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। पानीपत पुलिस की तीनों CIA टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। डीएसपी प्रदीप यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि वारदात के समय पीड़ित के पास 3 लाख थे जो की मौके से बरामद हो गए थे।झगड़े को लूट का रूप देने के लिए पीड़ित ने मनगढ़ंत कहानी बनाई।