बरोदा के लोग धोखे में नहीं आएंगे, वे भाजपा का झूठ समझ चुके हैं: मलिक

punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2020 - 10:29 PM (IST)

सोनीपत (पवन राठी): हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव होना है। उससे पहले सभी पार्टियों ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की सूची में हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल मलिक नाम भी शामिल है। आज धर्मपाल मलिक मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा बरोदा उपचुनाव को कॉम्प्लिकेटेड बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के धोखे में बरोदा के लोग नहीं आएंगे और ना ही किसी के बहकावे में आएंगे, क्योंकि लोग समझ चुके हैं कि भाजपा झूठ बोल रही है। 

वहीं मलिक ने प्रत्याशी के नाम पर हुई कांग्रेस में गुटबाजी पर बोले कि जहां 32 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया हो, वहां थोड़ा मनमुटाव जरूर होता है, लेकिन बीजेपी में दो या तीन लोगों ने आवेदन किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी वर्कर जीत के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। अगर किसी की नाराजगी है तो उसे मना लिया जाएगा। 

डॉ. कपूर नरवाल को टिकट न देने वाले बयान पर धर्मपाल सिंह ने कहा कि कपूर ने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस क्यों नहीं ज्वाइन की। वह हमारे सदस्य नहीं थे तो उन्हें कैसे टिकट दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि कपूर नरवाल किसी भी राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार नहीं हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static