रुपयों के लेनदेन में युवक पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 08:59 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): पातली हाजीपुर गांव में रुपयों के लेन-देन की रंजिश में एक युवक के साथ लोहे की वस्तु से जानलेवा हमला किया। इस मारपीट में पीड़ित का जबड़ा व दांत टूट गए। पीड़ित की पत्नी सुमन की शिकायत पर पुलिस ने देवदत्त के खिलाफ मारपीट करने संबंधित धाराओं में फर्रुखनगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति धर्मवीर 15 मई की सुबह बेटी को स्कूल छोड़कर आ रहे थे। इसी दौरान गांव में देवदत्त ने उनके पति का रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने लोहे की किसी वस्तु से हमला किया। इससे धर्मवीर का जबड़ा व दांत टूट गए। महिला का आरोप है कि उनके पति के साथ यह मारपीट रुपयों के लेनदेन की रंजिश में की गई है। घायल को उपचार के लिए सीएचसी फर्रुखनगर ले जाया गया, जहां से उनको सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उनको रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी देवदत्त को गिरफ्तार करके जांच में शामिल किया गया है। मामले आगामी कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static