रुपयों के लेन-देन में व्यक्ति से मारपीट, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 10:23 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने रुपयों के लेन-देन में 10 से अधिक लोगों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ मारपीट का वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। न्यू कालोनी थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं न्यू कालोनी पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

सुखराली निवासी सत्यनारायण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे कई लोगों के करीब 3.10 लाख रुपए देने थे। इस मामले में गत 19 मार्च 2026 को मोबाइल पर कॉल कर कई लोगों ने जबरन बुलाया और उसके साथ चोर-ठग कहते हुए ना केवल मारपीट की गई, बल्कि इस पूरी मारपीट का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया है। इस संबंध में सत्यनारायण ने बताया कि उसे 1.95 लाख रुपए चिराग डूडेजा के देने है। इसके अलावा 95 हजार रुपए मोहन के व 25 हजार रुपए का किराया बकाया है। इन पैसों के लिए शिकायतकर्ता ने कभी मना नहीं किया, लेकिन चिराग डूडेजा, मोहन, दिनेश व गोल्डी ने उसे न्यू कालोनी से सुखराली तक मारपीट की और वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम किया जा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static