नौकरानी से मारपीट करने वाली 100 करोड़ के फ्लैट की मालकिन काबू

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 06:38 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): नौकरानी से मारपीट करने की वीडियो सोशल मीडिया X पर वायरल होने के बाद गुड़गांव पुलिस हरकत में आ गई। सुशांत लोक थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आरोपी महिला को मामले की जांच में शामिल किया गया है। आरोपी महिला की पहचान रुचिरा सचदेवा (उम्र-52 वर्ष) निवासी कैमेलियास अपार्टमेंट, सेक्टर-42, गुड़गांव के रूप में हुई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि आरोपी ने जिस महिला के साथ मारपीट की थी वह उनकी नौकरानी थी जो 27 जुलाई को काम छोड़कर जा चुकी। आरोपी की नौकरानी के साथ काम को लेकर हुई कहासुनी होने पर आरोपी महिला ने महिला नौकरानी के साथ मारपीट की थी। महिला अपने मूल निवास नेपाल जा चुकी है और उसने आरोपी महिला से सुलह होने की बात कही है। वहीं, मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर महिला को जांच में शामिल किया गया है। 

 

आपको बता दें कि सोमवार को सुशांत लोक थाना पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter (X) पर वायरल एक वीडियो जिसमें कैमेलियास अपार्टमेंट, सेक्टर-42 में एक महिला द्वारा दूसरी महिला को जबरदस्ती रोककर उसके साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रही थी के सम्बन्ध में स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच की। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि वायरल वीडियो में घटित घटना 24 जुलाई की है। महिला किसी बात पर अपनी नौकरानी को डांट रही थी। उसने डांटने के दौरान नौकरानी को पीटा भी था। इस दौरान दूसरे फ्लैट में रहने वाले एक व्यक्ति ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आपको बता दें कि डीएलएफ की कैमेलियास सोसाइटी लग्जरी लाइफ और फैसेलिटी को लेकर चर्चा में रहती है। यहां 100 करोड़ रुपए से अधिक कीमत में फ्लैट हैं जो पूरे भारत में सबसे महंगे फ्लैट हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static