दोस्त के घर लेने गया था हेलमेट, लूट आया अस्मत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 01, 2025 - 12:37 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक द्वारा अपने ही दोस्त को दगा देकर उसके हसते खेलते परिवार में गम बिखेर आया। दोस्त को एक कार्य की पेमेंट लेने के लिए शहर से बाहर भेजने के बाद युवक दोस्त के घर हेलमेट लेने के लिए चला गया और यहां उसकी पत्नी को अकेला पाकर उसकी अस्मत लूट आया। आरोपी ने यह बात किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने वापस घर लौटे अपने पति को पूरी बात बताई तो उसने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करा दिया। सदर थाना प्रभारी की मानें तो मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से झारखंड की रहने वाली महिला अपने पति के साथ सदर थाना एरिया में रहती है। उसके पति का क्षेत्र में अपना व्यवसाय है। पति का दोस्त साहिल गुप्ता का उनके घर काफी आना जाना है। पुलिस की मानें तो महिला ने शिकायत में बताया कि साहिल ने उसके पति को एक कार्य की पेमेंट लेने के लिए रायपुर भेज दिया। वह घर पर अकेली थी। 28 मार्च की रात करीब 10 बजे साहिल हेलमेट लेने के लिए उसके घर आया था। यहां जबरन महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। 

 

विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप यह भी है कि उसने इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। रायपुर से वापस लौटे पति को महिला ने आपबीती बताई जिसके बाद दोनों ने सदर थाने का रुख कर लिया। यहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर साहिल गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static