Kurukshetra: पति ने पत्नी को पीटा, शिकायत करने थाने पहुंची महिला...घर में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 01:31 PM (IST)
कुरुक्षेत्र : पत्नी से झगड़े के बाद व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से पहले व्यक्ति ने शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। पत्नी पुलिस को शिकायत देने चली गई। कुछ देर बाद वापस लौटी तो उसके पति का शव चुन्नी के साथ फंदे पर लटका हुआ था।
मृतक की पहचान गोविंद (23) हुई है। वह मूल रूप से यू.पी. का रहने वाला था और यहां किराए पर परिवार के साथ रहता था। गोविंद दिहाड़ी-मजदूरी करता था। बिमला (21) ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह सुबह करीब 8 बजे आसपास कोठियों में झाड़-पोछा का काम करने चली गई थी। दोपहर करीब 12.30 बजे काम से लौटी तो उसका पति अपने पिता के साथ कमरे में बैठकर शराब पी रहा था। उसने शराब पीने के लिए टोक तो उसने बेटी को मारना शुरू कर दिया। विरोध करने पर गोविंद ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। डर के मारे उसने अपने पिता को फोन कर दिया। उसने पुलिस को शिकायत करने की बात कही, तो गोविंद ने डंडे से मारना शुरू कर दिया। वह पुलिस चौकी से लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने अपनी ननद मधु और पड़ोसन को बुला लिया। उन्होंने जाली का दरवाजा तोड़ा और कमरे में गोविंद चुन्नी के फंदे पर पंखे के साथ लटका हुआ था। सैक्टर-7 चौकी पुलिस ने पत्नी बिमला के बयान पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)